फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात से पहले बदमाश को पकड़ा: यूपी पुलिस ने उस पर दो लाख का रखा था इनाम, इस बात का बदला लेने जा रहा था आरोपी

Mon, 04 Apr 2022 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश शर्मा की अगुवाई में इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पिता की हत्या का बदला लेने के लिए फरीदाबाद जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। यूपी पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआर पार्क थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने सौतेले चाचा अजीत को मारने फरीदाबाद जा रहा था। यूपी पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ पवन की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। राहुल के पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश शर्मा की देखरेख में एसआई जितेंद्र मलिक, एसआई अमित व एसआई विशाल तिवारी की टीम सीआर पार्क इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम जब मजिस्द मोठ बस स्टेंड के पास पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत आ रहा था। जब उसे रूकने का इशारा किया गया तो आरोपी ने रूकने की बजाय मोटरसाइकिल की रफ्तार और बढ़ा दी। पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया। जब उसे लगा कि उसे पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया है तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और चलाने की कोशिश की। एसआई जितेंद्र मलिक ने आरोपी ग्राम बादशाहपुर सिरौली लोनी जिला गाजियाबाद यूपी निवासी राहुल (25) को पकड़ लिया। जिस मोटरसाइकिल से वह घूम रहा था तो वह मालवीय नगर से चोरी की हुई थी।

संपत्ति विवाद में आरोपी के पिता की कर दी गई थी हत्या
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि यूपी पुलिस ने उसे पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। वह हत्या की तीन वारदातों में शामिल रह चुका है। संपत्ति विवाद के कारण उसके पिता की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह पांच वर्ष का था। वह पिता की हत्या का बदला लेने के लिए डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद सौतेले चाचा अजीत की हत्या करने जा रहा था। डर की वजह से अजीत डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद में छिपकर रह रहा था। राहुल वर्ष 2015 हत्या के प्रयास के मामले में जेल गया था। इसके बाद ये कई बार जेल गया। इसने अपराधिक वारदातों के लिए अपना गिरोह बना लिया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के तीन मामलों समेत कुल पांच से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें