फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में एक बिल्डर की साइट पर काम करने के दौरान बिल्डिंग से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से बदायूं निवासी धीर सिंह ग्रेटर नोएडा में पारस बिल्डर की साइट पर मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर में तीसरी मंजिल से पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी की मौत हो गई।

श्रमिकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंपनी से गिरकर मजदूर की मौत

सेक्टर-58 थाना अंतर्गत सेक्टर-68 में निर्माणाधीन भवन से गिरे मजदूर की इलाज के दौरान फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए मजदूरों ने परिसर में हंगामा काटा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-68 में एक कंपनी के भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन में मंगलवार शाम को गजेंद्र नामक मजदूर निर्माण कार्य में लगा था।

काम करते समय अचानक वह निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर गया। गंभीर हालत में उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भवन निर्माण के ठेकेदार के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर के आदर्श नगर निवासी अमित, सीएन अग्रवाल, सुधा, सचिन और ग्रेटर नोएडा के डेल्टा निवासी माइकल कार से बुधवार सवेरे जा रहे थे।

दनकौर के पास कार के आगे चल रही निजी बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार बस से टकरा गई। इससे कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें