फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Fri, 10 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में बृहस्पतिवार रात इंडियन आयल पेट्रोल पंप के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात करीब नौ बजे इंडियन आयल पेट्रोल पंप के टैंक में दो मजदूरों के गिरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंच पुलिस ने 20 फीट गहरे टैंक से मजदूरों को निकालने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राजीव (37) और बिट्टू (27) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दोनों लालबाग झुग्गी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूरों को पवन नाम का ठेकेदार दो लाख लीटर वाले टैंक की सफाई के लिए लेकर आया था। पेट्रोल पंप के मालिक एसपी खोसला और गौतम ग्रोवर है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें