फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के 'दो कटहलों' पर गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद की कोठी से दो कटहल चोरी होने का मामला गरमाया रहा। शुक्रवार को चोरी का मामला पुलिस महकमा समेत राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सांसद की कोठी के पास मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांसद की कोठी में लगे कटहल के पेड़ों में सात कटहल लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कटहल पेड़ों पर सड़क की तरफ लटक रही हैं।

बढ़ाई गई कोठी की सुरक्षा

ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि जेडीयू के राज्ससभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद चार, सफदरजंग लेन में रहते हैं। 17 व 18 जून की रात उनकी कोठी में लगे कटहल के पेड़ से नौ कटहल में से दो कटहल चोरी हो गई थीं।

सांसद के पीए सोभित ने तुगलक रोड थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच कटहल ढूढने में लग गई थी।
विज्ञापन

2001 में भी चोरी हुई थी

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2001 में एक सांसद की कोठी से फूल गोभी चोरी हो गए थे।

तभी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में वह केस अनट्रेस चला गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। जैसे उनका पता चले कुछ सांसद महेंद्र प्रसाद के कटहलों का निष्कर्ष निकलने का रास्ता साफ हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें