गाजियाबाद के डासना में हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले में रविवार को एसएसपी ने मसूरी थाना प्रभारी और चौकी इंजार्ज को निलंबित कर दिया। मामले की जांच दूसरे इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि डासना में शनिवार रात करीब नौ बजे पुलिस चौकी के पास हापुड़ के सिखेड़ा गांव के रहने वाले भाजपा के डासना मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में रविवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मसूरी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा और डासना चौकी प्रभारी संजय कुमार अत्री की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। पिछले महीने ही प्रवीण ने मसूरी का चार्ज संभाला था।