फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए गंदे नाले में कूदा हथियारों का लुटेरा, पकड़ने के लिए पुलिस भी कूदी

Mon, 22 Jul 2019 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रविवार को वांछित बदमाश बुरहान को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। बुरहान पर 25 से ज्यादा हथियारों की लूट का मामला दर्ज है।

विज्ञापन


बुरहान दिल्ली का वांछित अपराधी है और यूपी के बिजनौर का मूल निवासी है और उस पर 2019 में ही 25 से ज्यादा हथियार लूट के मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद बुरहान की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित जाफराबाद के किराए के मकान से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए।

जानकारी के अनुसार पुलिस जब बुरहान को गिरफ्तार करने रामपुर के पक्का बाग पहुंची तो ये बात पता चलते ही वह भागने लगा। भागते-भागते वह गिरफ्तारी से बचने के लिए एक गंदे नाले में कूद गया। बाद में पुलिस ने उसे वहां से निकाला और गिरफ्तार किया। पुलिस इस वक्त उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि बुरहान की गिरफ्तारी से कई अनसुलझे केस की गुत्थी सुलझ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें