फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स की फर्जी वेबसाइट बना करते थे ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2019 07:45 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह और विकास स्वामी के रूप में हुई है। दोनों ने राजस्थान के चुरू से बीसीए कर रखी है। आरोपियों ने देशभर के 400 युवाओं से ठगी की है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों उनको इंडियन एयरफोर्स अधिकारियों की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने इंडियन एयरफोर्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर नौकरी का विज्ञापन डाला हुआ है। युवा धोखा खाकर इस वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। बाद में उनकी रकम को ऑनलाइन हड़प लिया जाता है। 

सूचना मिलते ही फौरन पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच कुछ शिकायतकर्ता भी पुलिस के संपर्क में आए। पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के रजिस्ट्रेशन नंबर, उसके लिंक किए हुए अकाउंट नंबर व मोबाइल नंबरों की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी महेंद्र व विकास ने बताया कि जल्दी रुपये कमाने के लिए दोनों ने फर्जी वेबसाइट बनाने का प्लान किया। इसी कड़ी में आरोपियों ने इंडियन एयरफोर्स की वेबसाइट बनाई।

 वहां नौकरी के लिए विज्ञापन देकर बेरोजगारों से कुछ रुपये विभिन्न मदों में दिए गए खातों में ऑन लाइन ट्रांसफर कराने के लिए कहा गया। बेरोजगार रकम ट्रांसफर कर देते थे, लेकिन उनकी नौकरी नहीं लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें