लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा का दामन थामने के बाद उन्होंने कहा कि पहले मैं बालों का चौकीदार था और अब देश का चौकीदार बन गया हूं।
Delhi: Prominent Hair Stylist Jawed Habib joins Bharatiya Janata Party, says 'Aaj tak main baalon ka chowkidar tha, aaj mein desh ka chowkidar ban gaya hoon' pic.twitter.com/eazgktBHL1
विज्ञापन
जावेद हबीब, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के फेवरेट हेयर स्टालिस्ट में से एक हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में भी उनका काफी नाम है। जावेद ने कई बॉलीवुड स्टार्स को नया लुक दिया है लेकिन वो कभी किसी स्टार के पर्सनल स्टाइलिस्ट नहीं बने। हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के सीईओ हैं। हबीब के देश भर में 500 सैलून आउटलेट 92 शहरों में और 41 सैलून एकेडमी हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए प्रचार रविवार शाम थम चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।