फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, 100 से ज्यादा बदमाशों से पूछताछ, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

Fri, 02 Aug 2019 03:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से केशवपुरम इलाके में कलेक्शन एजेंट से हुई 10 लाख की लूट के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से पुलिस ने चार लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस फरार एक बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। 

जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिरोही राजस्थान निवासी कमलेश(27) और सुल्तानपुरी निवासी आकाश (26) के रूप में हुई है। 

बीते 22 जुलाई की शाम सात बजे एक कंपनी का कलेक्शन एजेंट सागरपुर निवासी जगत सिंह केशवपुरम के लारेंस रोड के एक कारोबारी कृष्ण कुमार से 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। रुपये को स्कूटर की डिग्गी में रखने के बाद जगत अपने सहयोगी लोकेश शर्मा के साथ पीतमपुरा जा रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लारेंस रोड अंडरपास के पास बाइक सवार दो युवक खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर आए और उन्हें धक्का दे दिया। फिर बाइक को आगे लगाकर उनके स्कूटर को रोक लिया। उसके बाद बदमाशों ने दोनों को गोली मारने की धमकी देकर स्कूटर की डिग्गी से दस लाख रुपये वाली बैग लेकर फरार हो गए। 

एसीपी केजी त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर छानबीन शुरू की। साथ ही ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले सौ से अधिक बदमाशों से पूछताछ की।

 फुटेज की जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात में बदमाशों ने बाइक के अलावा एक नीले रंग की स्कूटी का भी इस्तेमाल किया है। करीब दो हजार स्कूटी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात को कमलेश और आकाश ने मिलकर अंजाम दिया है। 

इस जानकारी के बाद पुलिस ने कमलेश को सिरोही राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 3.98 लाख रुपये बरामद कर लिए। कमलेश ने पुलिस को बताया कि वारदात में उसके साथ सुल्तानपुरी निवासी आकाश और राजू शामिल था। पुलिस ने उसकी  निशानदेही पर आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 92 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें