फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

Wed, 15 Jul 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर में महिलाओं के साथ यौन हिंसा की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक मनचले से युवती के साथ सरेबाजार छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की तो दूसरे ने काम पर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


विरोध करने पर पीड़िताओं को धमकी भी दी। अलग अलग थानों की पुलिस केस दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

सेक्टर-सात थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय महिला सोमवार शाम कूलर ठीक कराने के लिए घर से बाजार को निकली थी।

रास्ते में प्रेम सिंह झुुग्गी निवासी ऋषि ने महिला को देखकर अश्लील टिप्पणियां कीं और छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने घर लौट कर परिजनों को आपबीती सुनाई। उलाहना देने पहुंचे घर वालों को भी ऋषि ने धमकी देकर भगा दिया।

सेक्टर सात एसएचओ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  उधर शहर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती मंगलवार की शाम अपने घर से किसी काम से पंचायत भवन जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में बिजेंद्र निवासी प्रेम नगर सेक्टर-चार ने उसे रोककर अश्लील हरकत की और कोहनी मार कर छेड़ा। युवती के विरोध करने पर गाली गलौज की। एसएचओ शहर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें