फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाजियाबाद के लिए उपयोगी नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को डंपर ने टक्कर मारी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोनिया विहार में हुआ हादसा, दूसरा दोस्त गंभीर रूप से हुआ जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

-दुर्घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार, आरोपी की तलाश जारी, सीसीटीवी से पड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोनिया विहार इलाके में नाइट शिफ्ट कर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक दोस्त को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की शिनाख्त आयुष प्रताप सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं दूसरे युवक राजकुमार (30) का जीटीबी अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आयुष और राजकुमार दोनों अपने परिवारों के साथ अमन गार्डन, गाजियाबाद, यूपी में रहते थे। दोनों मध्य दिल्ली के जखीरा में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। फिलहाल दोनों की नाइट शिफ्ट चल रही थी। बुधवार सुबह दोनों ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इस बीच पुश्ता रोड पर दोनों जीरो-पुश्ता के पास पहुंचे तो डंपर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें