फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पैर का ऑपरेशन करने वाले फोर्टिज अस्पताल के दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द

Thu, 16 Feb 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- दायें की जगह बायें पैर का कर दिया था ऑपरेशन 
- दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने दोनों डॉक्टरों रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए किया रद्द 
- में ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर ने की थी गलती
विज्ञापन
रव‌ि राय ज‌िनके पैरों का गलत ऑपरेशन होने की वजह से वो प‌िता की मदद से चलने की कोश‌िश करते हुए - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने दायें पैर की जगह बायें पैर का ऑपरेशन करने वाले दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए रद्द कर दिया है। गलत पैर का ऑपरेशन करने वाले इन दोनों डॉक्टरों को फोर्टिज अस्पताल ने घटना के बाद ही अस्पताल से निकाल दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि अस्पताल के दोनों ऑर्थोपेडिक्स सर्जन ने आरोपों पर कोई भी स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं दिया।

इसके बाद काउंसिल ने डॉ. अश्विनी मैचंद और डॉ. राहुल ककरन का लाइसेंस दिल्ली मेडिकल काउंसिल से छह माह के लिए  रद कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

दायें पैर में फ्रैक्चर हुआ था

रव‌ि राय ज‌िनका डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन क‌िया - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
इस मामले में पांच सदस्यों (डॉक्टरों) की एक अनुशासनात्मक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही डीएमसी ने यह निर्णय लिया है। पेश मामले के मुताबिक जून-2016 में अशोक विहार निवासी रवि राय सीढ़ियों से गिर गया था।  उसका दायें पैर में फ्रैक्चर हुआ था।

इलाज के लिए उसे शालीमार बाग स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। लेकिन दायें पैर की जगह बायें पैर का ऑपरेशन कर दिया। सर्जरी के बाद रवि को जब होश आया तब उसने बताया कि गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया गया है।

मीडिया में इस मामले की खबरें आने के बाद डीएमसी ने इस पर संज्ञान लिया था। शालीमार बाग थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। घटना के बाद फोर्टिज अस्पताल ने दोनों डॉक्टर, दो नर्स और एक ऑपरेशन थियेटर अटेंडेंट को नौकरी से निकाल दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें