सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल डेढ़ वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि, महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
बता दें कि पटौदी रोड स्थित हीरा नगर कॉलोनी में रविवार रात एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया था। इसके बाद लगी भीषण आग में आसपास के कई मकानों को भी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें:सिलेंडर फटने से 200 झुग्गियां जलकर खाक
हादसे में मुखिया ऊदल मेहतो (40), रीना मेहतो (34) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर किया गया था।
सोमवार देर शाम अस्पताल में डेढ़ वर्षीय खुशी की मौत हो गई। जबकि, उसके पिता ऊदल ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला रीना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की सूचना के बाद पूरी कॉलोनी में मातम पसर गया। लोगों ने प्रशासन ने पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजे की मांग की है।