अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में पुलिस को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। संबंधित थानों की पुलिस सभी मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं।
गांव मानपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई अमन रविवार को गांव के बाहर किसी रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान वहां से निकल रहे तेज रफ्तार ट्राला ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अमन गंभीर रुप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्राला को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना में गांव धतीर निवासी प्रकाश ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का गंगाराम रात को गांव में पहरा लगा रहा था। उसी दौरान एक कबाडे की गाडी आई और अंसतुलित होने के कारण गाडी गंगराम के पास आकर पलट गई।
गाडी में भरे कबाडे के सामान के नीचे से दबने से गंगराम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाडी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।
एक अन्य मामले में गांव बामनीखेड़ा के समीप करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जांच अधिकारी लक्ष्मीनारायण के अनुसार मृतक के दाडी व सिर के बाल बढे हुए है और मृतक के पास ऐसा कुछ बरामद हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।