फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग रेल दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल 

Wed, 01 May 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
train accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद में नौकरी की तलाश में घर से निकले युवक की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुआ। वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए।

विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बुढ़िया नाले के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राहुल जोशी निवासी दयाल नगर के रूप में हुई।

पड़ोसियों ने बताया कि राहुल मूलरूप से छतरपुर मध्यप्रदेश का था, वह मंगलवार सुबह नौकरी खोजने के लिए घर से निकला था, पटरियां पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मंगलवार सुबह ही सूचना मिली की बड़खल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ कट गया है।
विज्ञापन


घायल के कपड़ों से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नगेंद्र सिंह निवासी बानियापुर बिहार के रूप में हुई। नाजुक हालत देखते हुए बीके सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

संत नगर निवासी राजू मंगलवार सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर कूड़ा बीन रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। बीके सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। एसआइ सोहन पाल ने बताया कि रविवार रात को ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी।

अस्पताल ले जाते समय घायल व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान होती। मृतक के शरीर पर हरी टीशर्ट थी। शिनाख्त के उद्देश्य से शव को बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें