फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अदालत में पेशी के दौरान कोरोना मरीज के संपर्क में आए जज, पत्नी समेत खुद को किया क्वारंटीन

Wed, 13 May 2020 08:21 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर बताया कि एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद दो न्यायाधीशों ने खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, तीस हजारी जिला न्यायालय में तैनात मेट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट छह मई को एक कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आ गए थे, जिसे बयान दर्ज करने के लिए उनके समक्ष पेश किया गया था।

इसकी जानकारी मिलने के बाद ही न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने खुद को क्वारंटीन कर लिया। संक्रमित मरीज के संपर्क में आए न्यायाधीश की पत्नी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर उन्होंने अपने घर में 14 दिनों के लिए खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी परिपत्र भेजा गया है। इसके बाद जिला न्यायाधीश गिरीश कठपालिया ने कोरोना महामारी के मद्देनजर न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और तीस हजारी कोर्ट परिसर में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें