फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट का टायर फटा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार रात करीब 12:30 बजे भी एक ऐसी ही हृदय विदारक घटना हुई, जिसमें युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन


रविवार रात दो युवक दिल्ली के सराय काले खां इलाके में अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी बीच उनका के बाइक (बुलेट) का टायर फट गया और उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

बुलेट चला रहा युवक अभी अनियंत्रित बाइक को संभालने की कोशिश ही कर रहा था कि पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा स्थिति अपने घर लौट रहे थे युवक

रविवार रात सड़क हादसे में जान गवाने वाले युवक राजेश और अमन अपने नोएडा स्थि‌त घर जा रहे थे।

सराय काले खां बस स्टेंड क्रॉस करते ही अचानक उनकी बुलेट का आगे वाला टायर फट गया। इससे बुलेट का संतुलन बिगड़ गया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

वहीं, आसपास के लोग एक्सिडेंट होते देख मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों उनको मृत घोषित कर दिया। इसी बीच किसी ने ट्रक का नंबर देख लिया था, जिससे ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें