बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवती और 40 वर्षीय शख्स वहां मिला।
जानकारी के अनुसार युवती की मौत हमसफर ट्रेन से कटकर हुई। उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। वहीं 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश प्लेटफॉर्म से मिली है। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक इन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।