दिल्ली के यूपी नोएडा बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की पीसीआर को वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात 12:50 की है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली से नोएडा की तरफ जा रहा था। यह ट्रक पहले तो बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग से टकराया फिर बैरिकेडक के पीछे खड़ी पीसीआर वैन पर चढ़ गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि पीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर सूबेदार खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई गिरधारी लाल और कांस्टेबल अकील खान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।