फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नहाने के दौरान हिंडन नदी में डूबे दो बच्चे, किनारे पर रखे मिले कपड़े; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Mar 2024 03:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

फेस टू के पास बहने वाली हिंडन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी गोताखोंरों को भी दी गई है।
 
विज्ञापन
हिंडन नदी में दो बच्चे डूब गए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडन नदी में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे नहाते समय दो बच्चे डूब गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे अपने कपड़े उतार कर नदी में घुस गए थे और डूब गए। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। डूबे हुए दोनों बच्चों की नदी में तलाश की जा रही है। गोताखोरों को भी मामले की सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नदी में डूबने वाला बच्चा आशीष कुमार (8) पुत्र अशोक शर्मा निवासी ग्राम चादौक थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर है। वह अभी ककराला पुस्ता पार में रहता था। वहीं, दूसरा बच्चा अभिषेक (11) पुत्र राजू ग्राम महीलपुर थाना दातागंज जनपद बदायूं का रहने वाला था। वह अभी ककराला पुस्ता पार में रहता था। दोनों बच्चे फेस टू के पास बहने वाली हिंडन नदी में डूब गए। हालांकि दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें