फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीपीएल में स्लो ओवर रेट पर दो कप्तानों व खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी-20 में स्लो ओवर रेट के कारण वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान आयुष दोसेजा और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

मैच-9 में दक्षिण दिल्ली के खिलाफ वेस्ट दिल्ली निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिस पर कप्तान सहित प्लेइंग इलेवन व इम्पैक्ट प्लेयर पर 5,000 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना लगा। यह टीम का पहला उल्लंघन था। इसी तरह, मैच-4 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ धीमी गति से खेला, जिस पर कप्तान यश धुल सहित पूरी टीम पर 5,000-5,000 रुपये का जुर्माना हुआ। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि दूसरी बार उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें