फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मकान में आग लगने से दो भाई झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में चार मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। इसमें दो भाई आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई।
डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे पुलिस को एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित लैपटॉप बैट्री रिपेयर की दुकान में लगी थी। हादसे के समय दुकान के ऊपर बने कमरे में दोनों भाई सो रहे थे। आग की चपेट में आने से जुनैद और उसका भाई मीर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया, जबकि समीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग से दुकान के भीतर रखा सामान जल गया। इसके अलावा बाहर खड़ी एक बाइक और एक स्कूटी भी पूरी तरह जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या बैटरियों से आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें