फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में हत्या : ईंट से कई वार... चेहरा तक न पहचान सके लोग; 55 CCTV फुटेज ने आरोपियों तक पहुंचाया

Sun, 23 Mar 2025 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी की पड़ताल हुई तो पुलिस को काुछ संदिग्धों का पता चला। उसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को प्रेम नगर, आनंद पर्वत से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में रुपयों कs लेनदेन में दो भाइयों ने एक युवक की ईंट से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त किशनगंज, यूपी निवासी मलखान (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतरौली, अलीगढ़, यूपी निवासी मोनू उर्फ मोना (24) और योगेंदर (33) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि मजदूरी के रुपयों को लेकर इनका मलखान से विवाद था। इसी वजह से इन लोगों ने उसकी ईंट से वारकर हत्या कर दी। पहचान न हो इसके लिए आरोपियों ने उसके चेहरे पर ईंट के कई वार किए। पुलिस करीब 55 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधांशु वर्मा ने बताया कि 17 मार्च को उनकी टीम को हरिजन बस्ती, सराय रोहिल्ला रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। बड़ी परेशानी के बाद उसकी पहचान मलखान के रूप में हुई। गांव के रहने वाले अवधेश कुमार ने उसकी पहचान अपने गांव के युवक के रूप में की।

पढ़ें- प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी की पड़ताल हुई तो पुलिस को काुछ संदिग्धों का पता चला। उसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों भाइयों को प्रेम नगर, आनंद पर्वत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह मलखान के पास पेंट का काम करते थे।
विज्ञापन

मलखान से मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से इन लोगों ने 16 मार्च की रात रेलवे  लाइन के पास उसकी हत्या कर शव वहीं फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें