फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भलस्वा और बेगमपुर में मिले दो शव, दोनों की पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा झील के पास 35 साल के युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

-दूसरे मामले में रोहिणी जिला के बेगमपुर गांव में 55 साल के अधेड़ का मिला शव, पहचान के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा और रोहिणी जिला के बेगमपुर गांव में दो लोगों का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। दोनों ही मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मृतकों के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजहों का पता चलेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है। दोनों ही मामलों में जिपनेट के जरिये मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पहले मामले में सोमवार शाम के समय पुलिस को भलस्वा झील के पास करीब 35 साल के एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम व एफएसएल ने भी मौके का मुआयना किया। बाद में शव कब्जे में ले लिया गया। मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई सबूत नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने भी उसकी पहचान नहीं की है। उसकी मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। दूसरा मामला बेगमपुर गांव का है। मंगलवार को गांव में 55 साल के एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसके पास से भी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें