हाल ही में मामले की जांच स्पेशल सेल एसीपी संजय दत्त व जयप्रकाश की देखरेख में इस्पेक्टर संदीप डबास को सौंपी गई। जांच में पता लगा कि हाल ही में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नीरज बवानिया गिरोह के नजफगढ़ निवासी शूटर सन्नी डागर उर्फ सन्नी इस्सापुर उर्फ विक्रम (30) ने ये रंगदारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने सन्नी डागर को पटियाला जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ तो उसने अपने गुनाह कबूल कर लिया। सन्नी ने बताया कि उसे कारोबारी के बारे में जानकारी व उसको मोबाइल नंबर उसके रिश्तेदार पुष्पेंद्र लोचव उर्फ डिंपी ने सूचना दी थी।
सन्नी ने बताया कि वह अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला से सोशल मीडिया के जरिए सीधे संपर्क में था। अर्शदीप से संपर्क बनाने के लिए उसे नीरज बवानिया-नवीन बाली ने बोला था, ताकि लारेंस बिश्रोई-काला जठेड़ी गिरोह पर हमला किया जा सके। रंगदारी के पैसे से हथियार खरीदने की साजिश रची गई थी। अर्शदीप ने कारोबारी के बारे में सूचना देने के लिए पुष्पेंद्र उर्फ डिंपी को कनाडा से पैसे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। सन्नी डागर को गिरफ्तार किया गया। उसे पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने पुष्पेंद्र लोचव (34) को बामनोली, द्वारका से गिरफ्तार कर लिया।
सन्नी के गिरफ्तार होने के बाद अर्शदीप के संपर्क में था
आरोपी पुष्पेंद्र लोचव ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह सन्नी डागर के साथ उत्तराखंड व राजस्थान में कई जगहों पर गया और वहां से अर्शदीप से संपर्क किया। सन्नी डागर के गिरफ्तार होने के बाद वह सीधे अर्शदीप के संपर्क में आ गया। पुष्पेंद्र लोचव ने अर्शदीप को भी पीड़ित कारोबारी के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके बाद कनाडा से अर्शदीप ने कारोबारी को रंगदारी के लिए दूसरा धमकी भरी कॉल की थी।
जुलाई, 2020 में कनाडा भाग गया था
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अर्शदीप पंजाब का भगोड़ा बदमाश है और वहां उसके खिलाफ काफी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, एक्सर्टोशन व टारगेट किलिंग के 13 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने नीरज बवानिया-कौशल चौधरी (गुरुग्राम)- देवेंद्र बंबीहा (पंजाब) सिंडिकेट से हाथ मिला रखा है। अर्शदीप जुलाई, 2020 में कनाडा भाग गया था। वह कनाडा से अपने गिरोह के सदस्यों के लिए पैसा भेजता रहता है।
अर्शदीप का केटीएफ आतंकी हरदीप से है संपर्क
कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से संबंध हैं। उसके कहने पर ही अर्शदीप ने वर्ष 2020 व 2021 में डेरा सच्चा सौदा के दो समर्थकों की हत्या करवा दी।