फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सोशल मीडिया के जांबाज ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि 28 मार्च को ट्रोनिका सिटी की पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या करने वाला 27 वर्षीय व्यक्ति अखिल मेहता था।
विज्ञापन


बता दें कि अखिल मेहता 27 मार्च की शाम से मुखर्जी नगर स्थित विजय नगर के अपने घर से लापता था। अखिल सोशल मीडिया का जाना पहचाना नाम है और ट्विटर पर उसके पचास हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।

अखिल ट्विटर पर @AapChu**yeHain नाम से एक ह्यूमरस अकाउंट चलाते थे जो युवाओं में बेहद लोकप्रिय है। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से अखिल अवसाद का शिकार थे।
विज्ञापन

मरने के बाद एफआईआर तक नहीं हुई दर्ज

पुलिस के मुताबिक 28 मार्च को सुबह नौ से दस बजे के बीच कुछ स्‍थानीय महिलाओं ने उन्हें सूचना दी कि किसी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि एक युवा वहां आया और सीधे पानी की ‌‌टंकी पर चढ़ा और कूद गया।

पुलिस के मुताबिक अखिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि उस इलाके में किसी ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

31 मार्च को ‌अखिल का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया और मामले को पुलिस पुलिस के रोजनामचे में रजिस्टर्ड कर दिया गया। पुलिस में इसकी एफआईआर भी नही दर्ज की गई।

सोशल मीडिया पर हो रही थी तलाश

इधर अखिल के परिजनों और उसके परिवार वालों ने उसके गुमशुदगी के बाद सोशल मीडिया पर ही उसे तलाशने की कोशिश शुरु कर दी। फेसबुक पर तो “Finding Akhil Mehta--Tillu“ नाम से एक पेज भी क्रिएट किया गया।
 
जब अखिल के परिजनों को यह पता चला कि गाजियाबाद में कूद कर मरने वाला उनका बेटा हो सकता है तो वह अखिल की फोटो के साथ वहां पहुंचे।

पुलिस ने मृत युवक की फोटो के साथ जब वास्तविक फोटो का मिलान किया तो पता चला कि मरने वाला युवक अखिल मेहता ही था। अखिल के परिजनों ने भी स्वीकार कर लिया है कि मरने वाला अखिल ही था।
विज्ञापन

मुंबई में नौकरी छोड़ कर आया था दिल्ली

अखिल के मौत की सूचना फेसबुक पेज पर भी दे दी गई है जहां उसके फॉलोवर्स ने अखिल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अखिल के परिजनों का कहना है कि मुंबई में एक कंसलटेंसी में काम छोड़ने के बाद उसने दिल्ली में अपना बिजनेस शुरु किया था। उसके चाचा ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में था जिसके लिए उसका इलाज भी चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें