फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट हैक

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी का ई मेल भी हैक, साइबर सेल ने किया मामला दर्ज 
 
विज्ञापन
twitter - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट को हैक करने के अगले ही दिन कांग्रेस पार्टी के ईमेल और ट्विटर एकाउंट के साथ-साथ मीडिया संयोजक प्रणव झा का एकाउंट भी हैक होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अन्येष राय ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार रात करीब एक बजे ईमेल के जरिए राहुल का एकाउंट हैक होने की शिकायत दी। इसमें कहा गया है कि हैकर्स ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के ट्विटर एकाउंट हैक करने के बाद उसपर कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।

हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद इन पोस्ट को कुछ समय बाद हटाया जा सका। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी कि इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह इंडियन नेशनल कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट, ईमेल और मीडिया संयोजक प्रणव झा का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने ट्विटर इंडिया के अधिकारियों से कुछ जानकारी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि ट्विटर इंडिया ने शुरुआती जांच के बाद पुलिस को बताया है कि उनका एकाउंट हैक नहीं किया गया बल्कि उसे हैंडल करने वाले किसी शरारती शख्स ने यह काम किया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के लिए पुलिस ने राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट पर पिछले एक सप्ताह में किए गए पोस्ट की जानकारी भी मांगी है। साथ ही पुलिस राहुल गांधी के ट्विटर हैंडलरों से भी इस बाबत पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें