फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU से गायब हुई रिसर्च स्कॉलर, 10 मार्च को आखिरी बार हुई परिवार से बात

Thu, 15 Mar 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jnu
विज्ञापन

जेएनयू से पिछले डेढ़ साल से गायब छात्र नजीब अहमद को अब तक पुलिस ढूंढ भी नहीं पाई है कि विश्वविद्यालय से एक पीएचडी की छात्रा के गायब होने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन


जेएनयू से एक 26 वर्षीय रिसर्च स्कॉलर लापता है जिसका नाम पूजा है। वह एमफिल लाइफ साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पूजा कसाना जेएनयू में एफफिल की लाइफ साइंसेज की छात्रा है और उसने आखिरी बार 10 मार्च को परिवारवालों से बात की थी। उसमें उसने बताया था कि वह बाहर खाना खाने जा रही है।
विज्ञापन


अगले दिन 11 मार्च को जब उसके पिता फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। इसके बात चिंतित पिता जेएनयू पहुंच गए और मिलने की कोशिश की तो पता चला कि उसका कमरा बंद था।

जब जेएनयू प्रशासन ने इस बात की कोई सही जानकारी नहीं दी तो पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस अब पूजा की तलाश कर रही है। पूजा का परिवार गाजियाबाद का रहने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें