फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने बताया हरियाणा के विकास का राज, कहा- BJP के विनाश से होगा प्रदेश का विकास

Thu, 15 Mar 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
aap press conference - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विनाश में ही हरियाणा का विकास है। भाजपा ने हरियाणा को पतन की राह पर लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


अब जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका सबक सिखाएगी। वे बुधवार को  फरीदाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। आप नेता 25 मार्च को हिसार में होने वाली हरियाणा बचाओ रैली का निमंत्रण देने फरीदाबाद पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि वो हर साल एक लाख लोगों को रोजगार देंग, मगर अभी तक केवल 10 हजार लोगों को ही रोजगार प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, जो अभी तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति की बात करने वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है।

आप नेता ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को सिर्फ अपने बेटे का करियर नजर आता है। फरीदाबाद की टूटी सड़कें, पानी-सीवरेज की समस्या उन्हें नजर नहीं आती।

केंद्रीय मंत्री पुत्र मोह में इस कदर फंसे हुए हैं कि उन्हें फरीदाबाद की जनता से जैसे कोई सरोकार ही नहीं है। सरकार के बजट पर उनका कहना था कि इस बजट को कचरे में डाल देना चाहिए। इसमें न तो नौजवानों के लिए कुछ है और न ही किसानों के लिए।

इस मौके पर धर्मवीर भड़ाना, सुनील ग्रोवर, गिर्राज शर्मा, राजन गुप्ता, कुलदीप चावला, एसके बंसल, विद्या सागर, मोहित गुप्ता, सुबोध, गोविंदा, मंजू गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें