दक्षिणी दिल्ली के फतेपुर बेरी थानाक्षेत्र में एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने घर से स्कूल के लिए निकला था और फिर वापस लौटकर नहीं आया। घर वालों ने तलाश शुरू की तो उसकी लाश एक तालाब में मिली।
मृतक बच्चे की उम्र 12 साल बताई जा रही है। वह शुक्रवार को अपने घर से स्कूल के लिए निकला था और वापस घर नहीं लौटा तभी से उसको परिवार वाले ढूंढ रहे थे। शनिवार को उसका शव फतेहपुर थाना अंतर्गत एक तालाब से मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।