फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद शव देख कांपा कलेजा, शरीर पर निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र में ननिहाल में आई दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात रविवार को उस समय हुई, जब किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


रास्ते से ही किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी का शव खेत से बरामद हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने वारदात के विरोध में जमकर हंगामा काटा। 24 घंटे में केस का खुलासा करने और मुआवजे के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद शव पुलिस को सौंपा गया।

पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कक्षा आठ की 12 वर्षीय किशोरी करीब 20 दिन से अपनी ननिहाल आई हुई थी।
विज्ञापन

शव देख कांपा कलेजा, मचा हंगामा

रविवार सुबह वह अपनी नानी के साथ खेतों से चारा लेने गई थी। नानी ने किशोरी को थोड़ा चारा घर छोड़कर वापस खेत पर आने के लिए कहा था। वह चारा घर पर डालकर दोपहर करीब बारह बजे दोबारा खेत के लिए निकली, लेकिन पहुंची नहीं।

इस पर उसकी नानी घर पहुंची तो पता चला कि किशोरी काफी देर पहले ही चली गई थी। घबराए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किशोरी की खोजबीन की तो उसका शव दोपहर करीब दो बजे जंगल में गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

किशोरी की दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर बर्बरता और चोटों के निशान देखकर परिजनों का कलेजा कांप गया। कई जगह से कपड़े फटे हुए थे। वारदात की खबर गांव में फैली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रोते-बिलखते परिजन किशोरी का शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी।

डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन

सूचना पर सीओ डॉ. अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर दौराला परशुराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन और ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजन घटना का तुरंत खुलासा करने और डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाएड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुबूत तलाशे।

काफी देर तक हंगामे के बाद एसडीएम सरधना ब्रजभान राठौर वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 24 घंटे में घटना का खुलासा और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित है लाडली का पिता

परिवार में सबसे छोटी होने के चलते किशोरी घर की लाडली थी। उसकी मां और भाई मजदूरी करते हैं। किशोरी का पिता कैंसर से पीड़ित है। परिवार के सभी लोग मेहनत, मजदूरी कर उसका इलाज कराने में लगे हैं।

गरीबी के चलते ही किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस वजह से ग्रामीण गांव में डीएम को बुलाकर मुआवजे की मांग कर रहे थे।

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की सूचना पर क्षेत्रीय नेता सांत्वना देने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें