फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर टीवीएम में खराबी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी 

Wed, 31 Jul 2019 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का दावा करने वाली डीएमआरसी के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीनें (टीवीएम) लंबे समय से खराब हैं। आलम यह है कि यहां लगी टीवीएम रामभरोसे चल रही हैं। 

विज्ञापन


टीवीएम के भरोसे ही जहां टिकट काउंटरों से स्टॉफ की कटौती की गई, वहीं अब इन मशीनों में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। इस वजह से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों व अन्य यात्रियों को टोकन खरीदने व मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डीएमआरसी ने टीवीएम के प्रयोग को बढ़ावा देकर टिकट काउंटरों से स्टॉफ को कम करने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत दिल्ली के अन्य स्टेशनों से टिकट काउंटर पर तैनात स्टॉफ को कम कर दिया गया है। इस तरह नई लाईनों पर बनाए गए मेट्रो स्टेशनों पर टिकट काउंटर तो बनाए गए, लेकिन स्टॉफ की तैनाती नहीं की गई। इन स्टेशनों पर टोकन खरीदने के लिए यात्री टीवीएम पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन


राजीव चौक मेट्रो स्टेशन भी इन्हीं स्टेशनों में शामिल हैं, जहां टिकट काउंटरों से स्टॉफ को घटाया गया है। यहां प्रवेश द्वार 5 एवं 6 पर वर्तमान में यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों की कीमत की चार टिकट वेंडिंग मशीनें लगी हैं, लेकिन इनमें से एक टीवीएम पिछले कई महीनों से स्थायी रूप से खराब पड़ी है। इस मशीन की मरम्मत करने के बजाय इसकी स्क्रीन का गत्ते से ढक दिया गया है, जिससे यह और ठप्प होती जा रही है। 

वहीं इसके साथ एक और अन्य मशीन भी बीते कुछ दिनों से खराब है और सेवा में नहीं है। इस हिसाब से इस प्रवेश द्वार पर लगी चार टीवीएम में से दो लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिस कारण यात्रियों को सुबह और शाम दोनों वक्त लंबी लाईनों में लगकर टोकन खरीदने पड़ रहे हैं। राजीव चौक ही नहीं दिल्ली मेट्रो के अन्य स्टेशनों पर भी टीवीएम मशीनें खराब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें