फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न की दो महिला पत्रकारों की शिकायत पर टीवी चैनल के संपादक का इस्तीफा

Sat, 25 Jan 2020 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद टीवी 9 भारतवर्ष के एक वरिष्ठ संपादक को इस्तीफा देना पड़ा। यह जानकारी समाचार चैनल ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


चैनल ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा कि दोनों महिला पत्रकारों ने संपादक के खिलाफ अलग-अलग शिकायत दी और कार्यस्थल पर महिला का यौन उत्पीड़न (निवारण और समाधान) कानून, 2013 के मुताबिक उसे आंतरिक जांच समिति (आईसीसी) के पास भेजा गया।

बयान के मुताबिक शिकायतों और गवाहों को सुनने के बाद आईसीसी ने प्रतिवादी को नोटिस दिया। आईसीसी द्वारा पूर्ण जांच शुरू करने का संकेत मिलने के बाद प्रबंधन ने जांच होने तक प्रतिवादी को छुट्टी पर भेज दिया। इसी के बाद प्रतिवादी ने इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें