फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः शाह और तिवारी ने एक कार्यकर्ता के घर किया रात्रि भोज

Sat, 25 Jan 2020 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह और मनोज तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बीजेपी मुखिया मनोज तिवारी के साथ एक पार्टी कार्यकर्ता के यहां शुक्रवार को रात्रि भोज किया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अमित शाह और तिवारी यमुना विहार में पार्टी के एक अन्य पिछड़ा वर्ग समूह के कार्यकर्ता मनोज कुमार के घर गए और वहां रात्रि भोज किया।  

विज्ञापन




बता दें कि चुनावी बिसात बिछने के साथ ही रणनीति तैयार करने में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सभी नेताओं को झुग्गियों में एक दिन का प्रवास करने को कहा है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। 
विज्ञापन


इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक अन्य पिछड़ा वर्ग के पार्टी कार्यकर्ता मनोज कुमार के घर गए थे।  

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछली सरकारों ने झोपड़ी वालों को धोखा दिया। झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता दिल्ली की झुग्गियों में रात्रि प्रवास करेंगे। 

छोटी-छोटी मीटिंग कर चाय और अलाव पर उनके साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का मुख्य विषय पांच साल तक केजरीवाल द्वारा झुग्गी-झोपड़ी वासियों से किए गए झूठे वादों और खोखले दावों को उजागर करना होगा। 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया है उसके बारे में भी चर्चा झुग्गी वालों से की जाएगी। दिल्ली में 675 स्लम हैं, जिसमें लगभग 18 लाख लोग रहते हैं इन सभी से संपर्क साधा जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा नेता उन्हें बताएंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली सरकार ने लागू नहीं होने दिया। मोती नगर चूना मंडी स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रात्रि प्रवास के साथ अगली सुबह वजीरपुर झुग्गी में पदयात्रा करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें