फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर ने मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत, आरोपी ने उसके भाई को भी नहीं बख्शा

Mon, 25 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर से गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ है। मासूम के साथ उसके टीचर ने हैवानियत कर डाली, आरोपी ने उसके भाई को भी नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। साहिबाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने छह वर्षीय बच्ची के साथ रेप और उसके सात वर्षीय भाई के साथ कुकर्म किया। शुक्रवार रात को बच्ची की तबीयत खराब हुई तो उसने मां को आपबीती बताई। शनिवार सुबह महिला बच्ची को लेकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। 

यहां डॉक्टरों ने जांच में रेप की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरापुरम इलाके में घरों में काम करने वाली एक महिला सात वर्षीय बेटे और छह वर्षीय बेटी के साथ रहती है। 
विज्ञापन


करीब छह साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था। उसके दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। बेटी कक्षा एक और बेटा कक्षा दो में पढ़ता है। दोनों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए महिला ने दोनों बच्चों का ट्यूशन भी लगा रखा है। शुक्रवार रात को बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई। 
 

महिला सुबह बच्ची को दिखाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर डाक्टरों ने बच्ची की जांच की तो रेप की बात सामने आई। डॉक्टरों ने खुद ही मामले की जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को फोन करके दी। महिला ने बच्चों से पूरी बात पूछी तब पता चला कि शिक्षक बीते कई दिनों से बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 

शुक्रवार को उसने बच्ची के साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपी टीचर ने बेटे के साथ भी कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान रिकार्ड किए हैं। पुलिस ने बच्चों को चिकित्सकीय जांच के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा है। 

थाना इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि आरोपी टीचर धनंजय झा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक स्कूल में क्रिकेट कोच भी है। वह मकनपुर में किराए के मकान में रहता है और मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। 
विज्ञापन

ट्यूशन में आने वाले बच्चों की होगी काउंसलिंग

पुलिस को शक है कि ट्यूशन में आने वाले अन्य बच्चों के साथ भी आरोपी टीचर ने हरकत की होगी। अब पुलिस बच्चों की काउंसलिंग कर उनसे बातचीत करेगी। एसएचओ ने बताया कि बताया कि बीते एक साल से कई बच्चे आरोपी टीचर से ट्यूशन ले रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें