फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली चालक ने तीन कारों को ठोंका

Tue, 30 Dec 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत्त टवेरा चालक ने राजपुरी कालोनी में खड़ी तीन कारों एवं एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा टवेरा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक कार मालिक नीरज की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर कालोनी निवासी पवन टवेरा चलाता है।

रविवार रात 10 बजे वह शराब के नशे धुत्त होकर अपनी टवेरा को लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह राजपुरी कालोनी में पहुंचा उसने घर के बाहर खड़ी नीरज, डॉ. प्रमोद और मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की कार तथा सुमित चौधरी की बाइक को पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

कोहरे में दो बाइक भिड़ीं, एक घायल
रविवार रात टीला मोड़ चौराहे पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया।

रविवार रात दस बजे हर्ष विहार दिल्ली निवासी प्रभात कुमार पुत्र उधम सिंह अपने साथी उपेन्द्र निवासी टीला शहबाजपुर के साथ बाइक पर घर वापस लौट रहा था।

घने कोहरे के कारण टीला मोड़ चौराहे के पास उसकी बाइक सुमित निवासी शक्लपुरा की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना मे उपेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें