फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत: छात्रा की हत्या की धमकी देकर मां से मांगी फिरौती, आवाज बदल धमकाया, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

आरोपी ने मासूम की मां को दो फोटो भेजी थीं। जिसमें कई लोग हथियार लेकर खड़े दिख रहे थे। वहीं दूसरी तस्वीर गोली मारकर हत्या करने की तैयारी करने से जुड़ी थी आरोपी ने फोटो भेजकर महिला को वह स्थान भी बताया जहां पैसा रखकर उसे जाना था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथी कक्षा की छात्रा की हत्या करने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले ट्यूशन टीचर को कोतवाली फेज-थ्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्यूशन टीचर आवाज बदलकर छात्रा की मां से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से बिहार के सिवान निवासी राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली फेज थ्री निवासी महिला के पास कुछ दिन पहले किसी ने फोन कर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीया बेटी की हत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने कॉल कर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी पुलिस के मुताबिक आरोपी राजन गढ़ी चौखंडी गांव में किराये के मकान में रहता हे। वह काफी समय से महिला की बेटी को ट्यूशन पढ़ा रहा था। आरोपी दूसरे नंबर से आवाज बदलकर धमकी दे रहा था। उसने मासूम की मां को दो फोटो भेजी थी। जिसमें कई लोग हथियार लेकर खड़े दिख रहे थे। वहीं दूसरी तस्वीर गोली मारकर हत्या करने की तैयारी करने से जुड़ी थी आरोपी ने फोटो भेजकर महिला को वह स्थान भी बताया जहां पैसा रखकर उसे जाना था। 
विज्ञापन

मामले से संबंधित तीन स्क्रीनशॉट सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मैसेज में आरोपी टीचर शिकायतकर्ता महिला से कह रहा है कि अगर इकलौती बेटी की सलामती चाहती हो तो पैसा तैयार रखना,मेरा आदमी दस मिनट में पहुंच रहा है। एक अन्य मैसेज में आरोपी कहता है कि उसकी गली में एक ट्यूशन सेंटर है। वहां पर एक पत्थर रखा हुआ है। पत्थर के नीचे पैसा दबाकर चले जाओ। अगर पैसा मिल गया तो बेटी को कुछ नहीं होगा वरना उसकी हत्या हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें