फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में जून का सबसे गरम दिन रहा मंगलवार, पारा 42 के पार

Wed, 17 Jun 2020 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गर्मी का सितम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी लोगों को परेशान किए हुए है। मंगलवार को इस महीने दिल्ली का पारा सबसे ऊपर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। बीते एक पखवाड़े में मंगलवार सबसे गरम रहा। हल्की बारिश व आंधी की वजह से इस साल जून महीने के ज्यादार दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीच बना रहा। 

वहीं, इस सीमा को पार करने के बाद भी पारा तेजी से आगे ऊपर नहीं गया। मंगलवार को तापमान इस महीने में पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर 30.2 तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन व दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किए गए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी परेशान करेगी। 

शुक्रवार से नए सिरे से बारिश के आसार बन रहे हैं। 22 जून तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग इसे प्री-मानसून बारिश बता रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून महीने के आखिर तक पहुंच सकता है।

पूसा रहा सबसे गरम 
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी पूसा इलाके में रही। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद सफदरजंग में तापमान 42.2 रहा। सबसे  कम अधिकतम तापमान नजफगढ़ इलाके का था। यहां का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें