ट्रेनों में सफर के दौरान किसी भी दिक्कत पर अब यात्री टीटीई के मोबाइल पर कॉल कर बुला सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार चार्ट में ट्रेन टिकट एक्जामिनर (टीटीई) का मोबाइल नंबर भी रेलवे अंकित करेगा।
यह सुविधा राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में शुरू की गई है। अब स्पेशल और सामान्य ट्रेनों में इसे लागू करने की तैयारी है।
यात्रियों को ट्रेन में सीट की समस्या, वेटिंग कंफर्मेशन और सीट की स्थिति जानने समेत यातायात संबंधित अन्य जानकारी ली जा सकेगी।
रेलवे ने राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी और जल्द ही इसे स्पेशल ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा।
नार्दन रेलवे के सीनियर डीसीएम जीएम सिंह ने बताया कि राजधानी और शताब्दी में सुविधा शुरू करने के साथ ही स्पेशल एवं सामान्य ट्रेनों में इसे शुरू करने पर विचार चल रहा है।