करावल नगर इलाके में एक कंप्यूटर इंजीनियर की गर्भवती पत्नी को अगवा कर बच्चे को चोरी करने केमामले में नया मोड़ आ गया है। मेडिकल जांच के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, वह बयानों से एकदम उलट हैं।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने इस तरह का झूठा बयान क्यों दिया। गौरतलब है कि प्रेम नगर, करावल में रहने वाली सपना (32)(बदला हुआ नाम) ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायत दी कि किसी ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसका अपहरण कर लिया था।
जब उसे होश आया तो वह बड़ौत के जंगल में थी। इसके परिवार में पति व छह साल की बेटी है।