फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Accident: बाइक सवार कांवड़िये को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; गुस्साए कांवड़ियों ने चालक को पीटा

Sun, 16 Aug 2026 10:25 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घटना से गुस्साए कांवडियों ने आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची कई थानो की पुलिस ने दोनों को बचाया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार कांवडिये को टक्कर मार दी । हादसे में कांवडिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के एक निजी मेडिकल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए कांवडियों ने आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची कई थानो की पुलिस ने दोनों को बचाया।
विज्ञापन


मथुरा निवासी कांवडियो का दल हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहा था। कांवडिया अभिषेक बाइक पर था। रविवार सुबह करीब छह बजे जब वे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव कलछीना के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ईंटों से भरे एक ट्रक ने अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

गुस्साए कांवडियों ने ट्रक चालक और क्लीनर की जमकर धुनाई कर दी। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसीपी मोदीनगर भोजपुर, मोदीनगर, मुरादनगर और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें