नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में सामान लोड कराने आए एक वाहन चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि चालक की मौत इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसने के कारण हुई है।
हालांकि वह उसमें कैसे फंसा यह जांच का विषय है। पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी सुधीर कुमार चालक था।
शनिवार सुबह करीब 5 बजे कैंटर को लोड करने के लिए आया था। उसने कैंटर गेट नंबर 5 पर खड़ा कर दिया। उसी दौरान सुधीर पानी पीने के लिए कंपनी के दूसरे गेट पर गया। वह गेट कुछ खुला हुआ था और उन्होंने सुरक्षा गार्ड से गेट को पूरा खोलने के लिए कहा।
आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने नींद में गेट को खोलने वाले बटन के बजाय बंद करने वाला बटन दबा दिया। इससे ऑटोमैटिक गेट बंद होने लगा और सुधीर गेट के बीच में फंस गया। सुधीर गेट के बीच में ही फंस गया।