फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली से गुजरने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बोला- यहां से निकलने की हिम्मत क्यों जुटाई?

Sat, 31 Aug 2019 08:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के जाफराबाद के मौजपुर इलाके में गली से गुजरने पर हुए विवाद के बाद एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त साहिल सिंह (23) के रूप में हुई है। पिटाई के बाद युवक खुद ही स्कूटी चलाकर अपने घर पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

 
जीटीबी अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चंद्रभान (43) और उसके नाबालिग बेटे को दबोच लिया है। 

परिजनों का आरोप है कि वारदात के समय आरोपी चंद्रभान शराब के नशे में था। जाफराबाद थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, साहिल परिवार के साथ 707/29 बी, कृष्णा गली, गली नंबर-14, मौजपुर में रहता था। परिवार में पिता सुनील सिंह, मां संगीता, बहन अंजलि सिंह व 12 साल का भाई आदित्य है। 
विज्ञापन

 

सुनील का बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है। साहिल भी अपने पिता के साथ काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहा था। इस दौरान वह विजय पार्क की गली नंबर-5 से गुजर रहा था।

आरोप है, गली में शराब के नशे में धुत खड़े चंद्रभान ने उसे रोक लिया और कहा कि यह पंडितों की गली है। यहां से निकलने की हिम्मत क्यों जुटाई?
कहासुनी के बाद चंद्रभान ने उसे पीटना शुरू कर दिया। 

चंद्रभान के बेटे भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि चंद्रभान उसके बेटों और अन्य युवकों ने साहिल को डंडों और लाठियों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। साहिल मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। 
 
विज्ञापन


किसी तरह साहिल वहां से स्कूटी लेकर घर पहुंचा और अपने पिता को सारी बात बताई। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें