फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसकर चालक की मौत, सीसीटीवी से खुलेगा हादसे का सच

Sat, 31 Aug 2019 08:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
इसी कंपनी में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में सामान लोड कराने आए एक वाहन चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि चालक की मौत इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसने के कारण हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि वह उसमें कैसे फंसा यह जांच का विषय है। पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित यू-फ्लेक्स कंपनी में मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी सुधीर कुमार चालक था।  

शनिवार सुबह करीब 5 बजे कैंटर को लोड करने के लिए आया था। उसने कैंटर गेट नंबर 5 पर खड़ा कर दिया। उसी दौरान सुधीर पानी पीने के लिए कंपनी के दूसरे गेट पर गया। वह गेट कुछ खुला हुआ था और उन्होंने सुरक्षा गार्ड से गेट को पूरा खोलने के लिए कहा। 
विज्ञापन


आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने नींद में गेट को खोलने वाले बटन के बजाय बंद करने वाला बटन दबा दिया। इससे ऑटोमैटिक गेट बंद होने लगा और सुधीर गेट के बीच में फंस गया। सुधीर गेट के बीच में ही फंस गया। 
 
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाया तो कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कंपनी की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि  चालक की मौत कैसे हुई है। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक गेट में अगर सेंसर लगा था अतो वह काम क्यों नहीं कर रहा था।

सुबह एक व्यक्ति के इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे किसी तरह निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि नींद में सुरक्षा गार्ड ने गेट  खोलने के बजाय बंद करने वाला बटन दबा दिया। जिससे चालक गेट में फंस गया और मौत हो गई। -  शावेज खान, थानाध्यक्ष सेक्टर-58 नोएडा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें