फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झज्जर समेत अन्य केंद्रों के लिए कई वाहनों को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को आरोपी ने एक के बाद एक छह लोगों को मार दी थी टक्कर, पुलिस ने आरोपी को झज्जर से दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान झज्जर, हरियाणा निवासी मोहित दलाल के रूप में हुई है। आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र, गली नंबर-8 में हरियाणा नंबर के एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी दी है। उसके बाद आनंद पर्वत थाने की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एक कार, दो बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा व एक अन्य ट्रक क्षतिग्रस्त मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बेकाबू ट्रक ने कुछ खड़े हुए तो कुछ वहां से गुजर रहे वाहनों को टक्कर मारी है। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर एक बुजुर्ग मनजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोगों को मामूली चोट लगी थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें