खोरीकलां बेरियल के निकट बाइक व ट्रक की भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक का अज्ञात चालक घटना स्थल पर अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रंजन कुमार पुत्र केएम पांडेय निवासी गांव खोरी कलां सीमा के साथ लगते राजस्थान कस्बे के भिवाड़ी की ओर से आ रहा था। जब वह बेरियल के निकट पहुंचा तो एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रक का अज्ञात चालक घटना स्थल पर अपने ट्रक को छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की दी है। खोरी कलां के सरपंच जगदीश उर्फ जगगी ने बताया की मृतक निंरजन कुमार बिहार का मूल निवासी था। मगर पिछले कई वर्षो से वह गांव खोरी कलां थाना तावडू़ में मकान बनाकर रह रहा था।
सरपंच ने बताया की मृतक सीमा के साथ लगते राजस्थान के भिवाड़ी औधोगिक क्षेत्र में कंपनी में कार्यारत था। शुक्रवार शाम को कंपनी से लोटते समय वह ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सरपंच ने बताया गया है की वाहन चालक हर रोज बेतरतीब तरीके से बेरियल सड़क के साथ अपने वाहनों को खड़ा कर देते है। जिनसे हमेशा दुर्घटना का सबब बना हुआ है।