फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Feb 2023 07:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घायल शख्स की पहचान 57 वर्षीय अतुल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ स्वास्थ्य विहार में रहते हैं। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। अतुल नेहरु प्लेस स्थित लैपटॉप की एक दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक शख्स ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। चालक ने शख्स को ट्रैक पर छलांग लगाते देख इमरजेंसी ब्रेक लगाई। बावजूद ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे तुरंत ट्रेन के नीचे से निकालकर पास के हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने आर्थिक कारणों से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित से पूछताछ कर आगे की जांच की जाएगी।

घायल शख्स की पहचान 57 वर्षीय अतुल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ स्वास्थ्य विहार में रहते हैं। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। अतुल नेहरु प्लेस स्थित लैपटॉप की एक दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं। शुक्रवार को वह घर से कार्यालय जाने के लिए निकले। निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वह ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। 8.53 बजे प्लेटफार्म पर ट्रेन के आते ही अतुल ने ट्रैक पर छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें