फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दूसरी शादी से परेशान बुजुर्ग ने फंदा लगाया, महरौली की घटना, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

Tue, 16 Jan 2024 07:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने दूसरी शादी से परेशान होने का जिक्र कर अपनी जिंदगी खत्म होने की बात लिखी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त जयवीर पंवार (68) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन


नोट में बुजुर्ग ने दूसरी शादी से परेशान होने का जिक्र कर अपनी जिंदगी खत्म होने की बात लिखी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बुजुर्ग का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दूसरी शादी के बाद से ही बुजुर्ग का पत्नी से मनमुटाव रहता था।

जयवीर पंवार परिवार के साथ फ्रीडम फाइटर एंक्लेव, महरौली में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटों के अलावा एक बेटी है। सभी अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। मार्च 2022 में बुजुर्ग की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। अकेलापन दूर करने के लिए बुजुर्ग ने दूसरी शादी कर ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इसके बाद से वह परेशान रहने लगे। दूसरी पत्नी से उनका मनमुटाव रहने लगा। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। परेशान होकर रविवार शाम को बुजुर्ग ने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर ने खुद को गोली मारकर दी जान
द्वारका साउथ में एक ट्रांसपोर्टर ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त पालम कालोनी निवासी मोहन लाल के रूप में हुई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को शव के पास से एक पिस्टल मिली और जैकेट में एक कारतूस भी था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 11 जनवरी की है। पुलिस को 11 बजे रात में सूचना मिली कि द्वारका सेक्टर 8 स्थित मलेरिया रिसर्च सेंटर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें