इसके बाद फाइनेंसर ने 50 हजार की रकम को 10 लाख तक पहुंचा था। ललित हर माह 25-25 हजार रुपये भरता रहा, लेकिन रकम कम होने के बजाए बढ़ती चली गई। ललित की उम्मीदें खत्म हुई तो उसने मौत को गले लगाने की ठानी। मरने से दो दिन पहले उसने दो सुसाइड वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके बाद सोमवार को घर के बाथरूम में उसने फांसी लगा ली।
मामले की छानबीन हुई तो मोबाइल से वीडियो मिले। ललित की पत्नी ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फाइनेंसर संजीव जैन (60) को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक ललित परिवार के साथ गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। इसके परिवार में 82 वर्षीय बुजुर्ग मां शारदा वार्ष्णेय, पत्नी पूनम गुप्ता के अलावा 16 वर्षीय बेटा रचित और 14 वर्षीय बेटी हंसिका है। ललित घर के नीचे ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सभी सदस्य नाश्ता कर रहे थे।
परिजन ललित को लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि ललित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। इस बीच अगले दिन मंगलवार को परिजनों को ललित के मोबाइल से दो वीडियो मिले।
करीब ढाई-ढाई मिनट के दो वीडियो रिकॉर्ड किए...
ललित कर्ज से बुरी तरह परेशान हो चुका था। उसके पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे। इसके बावजूद संजीव जैन नामक फाइनेंसर उस पर लगातार रकम वापस लेने का दबाव बना रहा था। बेहद मजबूर होकर उसने मौत को गले लगाया। उसके पास से दो मिनट 31 और दो मिनट 33 सेकंड के दो वीडियो मिले।
इन वीडियो में ललित ने वर्ष 2014 में संजीव जैन से कर्ज लेने की बात करता है। ललित बताता है कि वह पिछले 10 सालों से ब्याज की रकम भर रहा है, लेकिन रकम कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। संजीव उसे समाज में बदनाम और घर आकर शोर मचाने की बात करता है। इससे वह बुरी तरह डरा हुआ है। समाज और बदनामी के डर से वह फंदा लगा रहा है। ललित ने मौत के लिए संजीव जैन को जिम्मेदार बताया और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
चीन जाने के लिए लिये थे पैसे...
ललित बताता है कि वर्ष 2014 में कारोबार के सिलसिले में वह चीन जाना चाहता था। परिजनों ने उसे मना किया, लेकिन उसने परिजनों से बिना पूछे फाइनेंसर से रुपये ले लिए। इसके बाद वह फाइनेंसर के जाल में फंस गया। हर माह मोटा ब्याज देने के बाद भी वह इस चक्रव्यूह से निकल नहीं पाया। इसके बाद वह एक और फाइनेंसर के चक्कर में पड़ गया।
पत्नी से बच्चों का ध्यान रखने की बात की...
वीडियो बनाने के दौराल ललित काफी भावुक दिख रहा था। उसने वीडियो में पत्नी से अपने परिवार का ध्यान रखने की बात की। खासतौर पर बेटे रचित का ध्यान रखने पर वह जोर दे रहा है। उसने अपनी पत्नी पूनम से माफी मांगते हुए लिखा है, उसका साथ यहीं तक का था। गुड बॉय।