एक निजी ट्राला ड्राइवर की करतूत ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी प्रबंधन को सकते में डाल दिया है। सिर्फ प्रबंधन ही नहीं गुड़गांव पुलिस के भी हैरानी का ठिकाना नहीं है।
उसने कुछ ऐसी करतूत की है कि जब मारुति कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए। दो दिन खोजबीन के बाद जब ड्राइवर का कहीं पता नहीं लगा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में शिद्दत से जुटी हुई है।
सोमवार शाम को मानेसर थाना पुलिस में ट्रांसपोर्ट कंपनी प्रबंधन की तरफ से चेतन प्रकाश ने आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल मानेसर थाना पुलिस आरोपी सोनू के बारें में जानकारी जुटाते हुए तलाश कर रही है।